लंबित बिल के भुगतान के एवज में मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त ने एसीबी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसीबी ने ईई को रंगे हाथों पकडऩे का जाल बिछाया। जब ईई अजय कुमार अपने साकेत कॉलोनी स्थित बंगले में पीडि़त से घूस ले रहा था तब उसे दो लाख रुपए के नोटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।
टीम के पहुंचते ही बीमार पड़ गया अफसर
जैसी ही एसीबी की टीम ने अजय कुमार को ठेकेदार से घूस लेते हुए पकड़ा वह बीमार पड़ गया। उसकी सांसें फूलने लगी और उसने कहा कि उसे अस्पताल ले जाया जाए। उसे एसीबी की टीम जगदलपुर के जिला महारानी अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने अजय कुमार को ज्यादा न चलने की सलाह दी। आरोपी ईई को एसीबी की अस्पताल से ही कोर्ट लेकर गई।