दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 16 मवेशियों से भरे आयशर वाहन को पकड़ा

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 16 मवेशियों से भरे आयशर वाहन को पकड़ा है। मवेशियों को रायपुर से नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। वाहन में उन्हें क्षमता से अधिक और अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।

पुलिस ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी में 12 गाय और 4 बछड़े मिले। परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कर्नाटक निवासी ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मवेशियों और वाहन सहित कुल 3 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना कुम्हारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर की ओर से आ रहे आयशर वाहन क्रमांक KA 07 V 3345 में मवेशियों को भरकर नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने साईं मंदिर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान वाहन में 12 गाय, 3 काले बछड़े और एक अन्य बछड़ा मिला। कुल 16 मवेशियों को वाहन में क्षमता से अधिक और अमानवीय तरीके से रखा गया था। पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर से मवेशियों के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

कर्नाटक निवासी ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन चालक अकबर पाशा (33), निवासी काकिया मोहल्ला, सेकंड कास, कोलार और परिचालक तबरेज पाशा (37), निवासी बीडी कॉलोनी, कास, जिला कोलार, कर्नाटक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 389/2026 दर्ज किया गया है।

तीन कानूनों के तहत दर्ज किया मामला

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6 और 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 16 मवेशियों और आयशर वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version