मौदहापारा में बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी दीपक सोनी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत कालीमाता मंदिर तिराहा जोरापारा जाने वाली गली में हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी दीपक सोनी पिता रामजी सोनी उम्र 21 साल निवासी आनंद किराना भंण्डार के बाजू वार्ड क्रमांक- 38 जोरापारा, थाना मौदहापारा रायपुर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 01 नग बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 159/2022 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

Exit mobile version