कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। राजधानी रायपुर की पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। ये युवक रायपुर के खमतराई इलाके में दिनदहाड़े कट्टा लहराकर लोगों में अपना खौफ बना रहा था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को खमतराई थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोंदवारा मेन रोड स्थित नागेश सेलून के पास हाथ में कट्टा पकड़ा हुआ है। वो वहां से गुजर रहे लोगों को डरा-धमका रहा था। जिसके बाद खमतराई पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को खमतराई का ही रहने वाला सोनू पासवान बताया। पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त कर लिए है।

पुलिस ने सोनू पासवान को पकड़कर जब उससे पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपी उसके पहले भी उरला थाना इलाकें में हत्या के प्रयास मामलें में जेल जा चुका है। इसके अलावा आरोपी पहले नारकोटिक्स के मामले में भी जेल में बंद था।

Exit mobile version