
CSP योगिताबाली खापर्डे ने बताया कि बिलासपुर के चौकसे कॉलेज में बी.फार्मा फर्स्ट ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे देवरी गांव पहुंचे थे। इनमें 4 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे।
बचाने के चक्कर में 2 दोस्त बहे
मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पवन का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए मुरारी और सचिन नदी में कूद गए। तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए और लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। इसके बाद बिलासपुर SDRF की टीम ने भी नदी में तलाश शुरू की।
शनिवार को पवन, रविवार को मुरारी-सचिन के शव मिले
शनिवार को नगर सैनिक गोताखोरों को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर पवन पाल का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं रविवार सुबह बिलासपुर SDRF की टीम ने करीब 6:15 बजे मुरारी और 7 बजे सचिन का शव बरामद किया। पत्थरों के नीचे फंसे थे दोनों के शव
बताया जा रहा है कि मुरारी और सचिन के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखले हिस्से में फंसे थे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।