लम्बे इंतजार के बाद अमलीपदर को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा, क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार 

Chhattisgarh Crimes

मैनपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरियाबंद जिले के ग्राम अमलीपदर को नवीन तहसील हेतु राजपत्र में प्रकाशित कर दिए हैं नियमानुसार पूर्ण तहसील का दर्जा मिल गया है! अमलीपदर को तहसील बनाने को लेकर करीब 36 ग्राम पंचायत लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी । लम्बे इंतजार के बाद अमलीपदर को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार ।

भूपेश बघेल ने किसानों, व्यपारियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर विचार करते हुए अमलीपदर को पूर्ण तहसील का दर्जा दिया है तहसील बनने के बाद अब क्षेत्र के लोगों को 60 किलोमीटर की दूरी तय कर मैनपुर पर निर्भर नही रहना पड़ेगा! इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमलीपदर के क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया है इतना ही नही बल्कि इस खुशी में अमलीपदर नगर के वासियों ने पटाखे फोड़कर खूब आतिशबाजी की और मिठाईयाँ बाटी एक दूजे को मिठाई खिलाये।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज सिंह ठाकुर, इंटक कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविंद्र राजपुरोहित ,अमलीपदर के सरपंच सेवन सिंह पुजारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललिता यादव, अनुराग वाघे, मेघराज पुरोहित, विनय पाण्डेय,उत्तम श्रीवास,पंकज मांझी, बंशी साहु, विजय पटेल, चिराग ठाकुर, उमेश पटेल,गोवर्धन ताम्रकार,मोहन राम साहू जोरावर सिंह राजपुरोहित, त्रिलोकी तिवारी, नारायण ताम्रकार, विक्की ज्ञानचंदानी, जीवन यादव, संतोष मिश्रा मनीष सिन्हा, सम्मद खान, विक्की भोषले, नरेंद्र ताम्रकार, संदीप, सिन्हा,निक्की दाऊ, राधे बघेल ,देवा बघेल ,विशाल रावत छत्तर सिंह यादव ,जलसाय नागेश ,धनेश्वर नागेश गणेश नागेश ,शोभाराम निषाद ,रामलाल निषाद ,अविनाश भोसले, अमर सतपति, मनीष जैन, तरुण राजपुरोहित, जिग्नेश पटेल ,ऋषभ ठाकुर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अमलीपदर के संरक्षक निर्भय सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, राष्ट्रीय पार्षद अख्तर मेमन, अश्वनी अवस्थी,उपाध्यक्ष प्रतिक मिश्र, आयुष दुबे,कृष्ण कुमार त्रिपाठी, गिरीश गुप्ता, चंद्र प्रकाश साहू, ओंकार पार्वते ,ललित कौशिक , ईश्वर यादव सहित क्षेत्रवासियों ने अमलीपदर को तहसील का दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किये है

Exit mobile version