छत्तीसगढ़ में आज से बारिश से जुड़ी एक्टिविटी में तेजी आएगी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज से बारिश से जुड़ी एक्टिविटी में तेजी आएगी। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में यलो और 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली गिर सकती है। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है।

वहीं पिछले कुछ दिनों से बस्तर में अटका हुआ मानसून दो दिनों में आगे बढ़ सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार इसके लिए फेवरेबल कंडीशन बन रहे हैं। ऐसा होता है तो 16 या 17 जून तक मानसून के रायपुर पहुंचने के आसार बनते हुए दिख रहे हैं। फिलहाल बारिश के ये हालत लोकल सिस्टम की वजह से बन रहे हैं।इससे पहले रायपुर में लंबे ब्रेक के बाद मंगलवार शाम को अच्छी बारिश हुई थी। आधे घंटे की बरसात से शहर के कई इलाकों में जल भराव हो गया। विधानसभा इलाके में ब्लैक आउट की स्थिति बन गई। हालांकि ये बारिश लोकल सिस्टम के असर से हुई थी।। बुधवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में औसतन 25 MM बारिश हुई है।

जून में अब तक आधे से ज्यादा जिले सूखे

जून में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिले सूखे की स्थिति में हैं। ये महीना बारिश के लिहाज से छत्तीसगढ़ के लिए खास नहीं रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि 16 दिन पहले मानसून आने के बाद भी प्रदेश में पिछला एक सप्ताह ड्राई रहा। सिर्फ कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।

जून में अब तक सामान्य से कम बारिश

अब तक की बात करें तो जून में 33 में से 27 जिले (लगभग 82%) में बारिश सामान्य से कम रही है। सिर्फ 6 जिलों में बारिश सामान्य या उससे अधिक रही है। पूरे राज्य में औसतन 51% वर्षा की कमी है, जो सामान्य से कम मानी जाती है। इस समय मानसून की स्थिति कमजोर है और स्थिति यही रही, तो खरीफ फसलों पर असर पड़ सकता है।

जून का रहा है यही ट्रेंड

हालांकि मौसम विभाग की माने तो जून का ट्रेंड यही रहा है। शुरूआती 10 से 12 दिन गर्मी बढ़ती है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बनने वाले लो प्रेशर एरिया या चक्रवातों के चलते मानसून सक्रिय हो जाता है। इस बार भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। ओवर ऑल बात करें तो जून में अब तक 51% कम बारिश हुई है।

Exit mobile version