3 दिसंबर को रायपुर आ रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर सभी की नजर 3 दिसंबर पर है। भाजपा हो या कांग्रेस…कौन होगा छत्तीसगढ़ का बदशाह, इसका पता तो मतगणना होने के बाद ही चलेगा। इसी बीच उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे यहां पर 3 दिसंबर यानी परिणाम वाले दिन शिरकत करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करने वाले हैं। अहम बात यह है कि, वे पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।

Exit mobile version