अयोध्या से आए अक्षत कलश का महासमुंद आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh Crimes

राधे कृष्ण दूबे/महासमुंद। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए अयोध्या से आए हुए अक्षत कलश का आज महासमुंद आगमन हुआ जिसका नगरवासियों ने अतिशबाजियो एवं ढोल नगाड़े के साथ नगर के नेहरू चौक में स्वागत किया। स्वागत उपरांत कलश को शोभायात्रा के रूप में राम मंदिर महासमुंद ले जाया गया। राम मंदिर में पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आगे के कार्यक्रम के संबंध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राजेश डडसेना ने बताया की कलश के अक्षत को पत्रक के साथ प्रत्येक सनातनी घरों तक पहुचाकर राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया जायेगा।

उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के सहसंयोजक विक्रम ठाकुर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के घनश्याम सोनी, महेश चंद्राकर प्रशांत श्रीवास्तव धर्मेंद्र डडसेना आशुतोष साहू गुलाब साहू, आलोक दुबे, गौरव चंद्राकर, अमन चंद्राकर सहित दुर्गा वाहिनी की सदस्य, सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक सहित अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

Exit mobile version