केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्‍तीसगढ़ लौटेंगे अमरेश मिश्रा, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया निर्देश, NIA में डीआइजी रहे IPS

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। सेंट्रल डेपुटेशन पर एनआइए में डीआइजी की जिम्मादारी निभा रहे अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरेश को मूल कैडर भेजने का आदेश जारी किया है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ वापसी के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

पहले अटेम्ट में आइपीएस

– आइपीएस अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ कैडर के 2005 बैच के आइपीएस अफसर हैं। अमरेश मूलतः बिहार से हैं। बक्सर में उनकी स्कूलिंग हुई। इसके बाद आइआइटी धनबाद से उन्होंने 2003 में पैट्रोलियम टेक्नोलाजी में बीटेक की डिग्री ली है। बीटेक के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में बैठे और पहले प्रयास में ही आइपीएस में सलेक्ट हो गए। अमरेश ने फिर दोबारा यूपीएससी नहीं दिया। 22 अगस्त 2005 को आइपीएस की सर्विस ज्वाइन की है।

 

Exit mobile version