बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत सरना और रघुनाथनगर के बीच स्थित सोंदई डबरी में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत सरना और रघुनाथनगर के बीच स्थित सोंदई डबरी में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सूचना पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच

शव मिलने की सूचना मिलते ही रघुनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस महिला की पहचान करने के साथ ही शव मिलने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए बलरामपुर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल महिला की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Exit mobile version