बिलासपुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर विभाग की टीम ने ग्राम इटवा-पाली और पहंदा में दबिश देकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहन पकड़े।

खनिज विभाग के अमले ने ग्राम इटवा-पाली में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

पहंदा में उत्खनन करते 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

इसी तरह 16 नवंबर को ग्राम पहंदा में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 4 अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। इन वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना की कस्टडी में रखा गया है। इस तरह दोनों स्थानों से कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं।

Exit mobile version