राजनांदगांव। जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां युवती की डोली उठने के पहले अर्थी उठ गई। साली की शादी से नाराज जीजा ने युवती को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा हेमलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरा परिवार में सदमा हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह 5 बजे कोपेडीह गांव की है। पुलिस के मुताबिक कोपेडीह निवासी रवि सेन के की दो बेटियों 25 वर्षीय मनीषा और 23 वर्षीय मोनिका की शादी हो रही थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी के बीच खुशियों में डूबा हुआ था। रविवार को दोनों की बारात आने वाली थी। घरवाले इसकी तैयारी में लगे हुए थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी जीजा हेमलाल अपनी साली मनीषा पर बुरी नीयत रखता था। कई बार उससे शारीरि संबंध बनाने का कोशिश भी किया था। मनीषा ने इस बात की जानकारी अपनी परिजनों को भी बताई थी। इससे नाराज होकर हेमलाल ने साली की हत्या करने की योजना बनाई थी। शनिवार को उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
शनिवार को तेल मायन का कार्यक्रम था। सुबह से ही परिवार के लोग इसमें जुटे हुए थे, इसी दौरान हेमलाल ने मनीषा के ऊपर पानी डालने की बात कहते हुए मिट्टीतेल डाल दिया। उसकी दुर्गन्ध से मनीषा घबरा गई। इसके पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, हेमलाल ने मनीषा को आग लगा दी और भाग गया। इससे मनीषा बुरी तरह झुलस गई। हड़बड़ाए स्वजन उसे लेकर राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरन मनीषा की मौत हो गई।