अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा

Chhattisgarh Crimesअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय जशपुर में योग कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने योग के कई आसन लगाए। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने योग किया। वहीं राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक भी अलग-अलग जिलों में योग कर रहे हैं। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री अरूण साव जिला मुख्यालय मुंगेली और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं।

रायपुर: दिव्यांग छात्रा ने बैसाखी के सहारे किया योग

रायपुर की रीमा साहू दिव्यांग होने के बावजूद बैसाखी के सहारे खड़े होकर योग कर रही हैं और फिट रहने का संदेश दे रही है।

रीमा रायपुर के माना इलाके में रहती है और सिलाई कढ़ाई का काम करती हैं।

रायपुर: विधायक सुनील सोनी के साथ अफसरों ने भी किया योग

रायपुर के विधायक सुनील सोनी, अनुज शर्मा, कलेक्टर, एसपी, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी ने भी किया योग।

रायपुर: कृषि विश्वविद्यालय में सूर्य नमस्कार, शवासन करवाया

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आए लोगों ने शवासन की मुद्रा के साथ बॉडी को किया रिलैक्स।

इससे पहले योग शिक्षक ने लोगों को सूर्य नमस्कार भी करवाया।

रायपुर: बुजुर्ग मुस्लिम महिला ने भी किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर के साथ प्रदेश में भी योग से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं।

रायपुर में भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इस बीच बुजुर्ग मुस्लिम महिला ने भी योग करके फिट रहने का संदेश दिया।

रायपुर: कृषि विश्वविद्लायय में राज्यपाल ने किया योग

रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल छत्तीसगढ़ के डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी, एसएसपी, कलेक्टर और सभी विधायक योग अभ्यास कर रहे हैं।रायपुर: कृषि विश्वविद्यालय में लोगों ने किया योग

रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में योग समारोह 6:30 बजे शुरू होना था कार्यक्रम में राज्यपाल 1 घंटे की देरी के बावजूद नहीं पहुंचे तो लोगों ने योग शुरू किया।

रायपुर के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे हैं लोग योग करने

वित्त मंत्री के साथ लोगों ने लगाए योग के आसन

रायगढ़ स्टेडियम में सुबह 7 बजे योगाभ्यास शुरू हुआ। जिसमें योगगुरु के साथ प्रदेश के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल समेत अन्य लोगों ने योग के कई आसन किए।

बलौदाबाजार: जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लोगों ने किया योग

बलौदा बाजार जिले में योग दिवस पर नगर पंचायत पलारी में योग करते हुए जनप्रतिनिधि अधिकारी और लोग।

जशपुर में योगासन

  • जशपुर के रणजीता स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहां सुबह से बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।
  • योग शिक्षक यहां लोगों को योग के आसन लगवा रहे हैं। कार्यक्रम में सीएम साय भी मौजूद हैं।
Exit mobile version