
गरियाबंद। अनुविभाग अंतर्गत पंचायतों के परिसीमन उपरांत नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। प्रावधान के अनुसार गरियाबंद अनुविभाग के ग्राम पंचायत भुंजियामुड़ा, डोंगरीगांव तथा ओड़ में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दिशा निर्देशों के तहत उक्त तीनों ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु महिला स्वसहायता समूह, ग्राम पंचायत, वन सेवा सहकारी समिति, उपभोक्ता भण्डार एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति से निर्धारित प्रपत्र में 28 अगस्त शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गरियाबंद में निर्धारीत प्रारूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का आबंटन ऐसे महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य सरकार द्वारा विर्निदिष्ट उपक्रम को किया जायेगा, जिनका पंजीयन आवेदन पत्र प्राप्त होने की तारीख के कम से कम 3 माह पूर्व पंजीकृत एवं निरंतर कार्यरत हो तथा जिसे निरंतर कार्यरत हो।तथा जिसे सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव हो।