खांसी की समस्या से हैं परेशान? तो गन्ने के रस में मिलाकर पिएं ये एक चीज, जल्द मिलेगी राहत

Chhattisgarh Crimes

बदलते मौसम के साथ ही खांसी-जुकाम होने की समस्या आम बात है। इसके चलते गले में दर्द के साथ कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि खांसी-जुकाम किसी भी मौसम में हो सकते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि इन छोटी समस्याओं के लिए हर बार आप डॉक्टर के पास ही जाएं, क्योंकि इसका इलाज हमारे आसपास ही मौजूद है। जी हां, अगर आप भी खांसी से परेशान हो चुके हैं तो इस आयुर्वेदिक नुस्खे को अजमा सकते हैं। यह आयुर्वेदिक नुस्खा गन्ने के रस का है।

गन्ने का रस खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इस नुस्खे को अपनाकर खांसी की समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

  • खांसी को जड़ से खत्म करने के लिए सबसे पहले गन्ने का ताजा रस निकलवा लें।
  • उसके बाद मूली को घिसकर इसका रस निकाल लें।
  • अब मूली के पचास ग्राम रस को एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर पी लें।
  • आपको करीब एक सप्ताह तक रोजाना दोपहर से पहले इसे पीना है।
  • ऐसा करने से खांसी में आराम मिल जाएगा।

गन्ने के रस के अन्य फायदे

  • रोजाना गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया रोग से छुटकारा मिल सकता है ।
  • गन्ना पाचन को दुरुस्त करके खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।
  • इसके अलावा ये कब्ज को भी दूर करता है।
  • गन्ने के रस को पीने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • गन्ने के रस को पीने से हिचकी आने की समस्या भी दूर होती है।
  • यदि आप गन्ने के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे उल्टियां बंद हो जाती हैं।
  • डायबिटीज मरीज के लिए रामबाण है ये स्पेशल चाय, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए यूं करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Exit mobile version