आजकल ज्यादातर लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरीके भी सर्च करते रहते हैं जिससे वजन तेजी से कम हो सके। अगर आप भी उनमें से एक है तो इसमें अश्वगंधा आपकी मदद कर सकता है। अश्वगंधा को जिनसेंग के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा एक्ट्रा चर्बी को कम करके आपको फिट रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये कमजोरी, नींद की कमी, तनाव, गठिया जैसी बीमारियां तेजी से दूर रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अश्वगंधा की चाय सबसे ज्यादा कारगर है। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि यह आपके शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है। आइए जानते हैं अश्वगंधा आपके लिए किस तरह से फायदेमंद है साथ ही जानिए इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।
अश्वगंधा चाय बनाने की विधि
अश्वगंधा की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी लें। अब इसमें 1 से 2 अश्वगंधा की जड़ या फिर एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डाल दें। इसके बाद इसमें थोड़ी सी अदरक और 4-5 तुलसी की पत्तियां डाल दें। उसके बाद इस पानी को कम से कम 10 मिनट तक खौलाएं। इसके बाद इसे छान लें। फिर इसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करें। आप इस चाय को दिन में दो बार पी सकते हैं। आप चाहें तो इसके पत्ते को मसल कर सुबह, दोपहर, शाम को खाने से एक घंटा पहले या खाली पेट पानी के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
सुबह-शाम करें सेवन
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अश्वगंधा की चाय सबसे ज्यादा कारगर है। इसका सेवन करने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि यह आपके शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद करता है इसके अलावे यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करता है। अश्वगंधा की चाय पीने के साथ-साथ रोजाना एक्सरसाइज करना भी जरूरी है तभी आपको पूरा लाभ मिलेगा। इस चाय का सेवन आप सुबह और रात को सोने से पहल करें। इससे आपको फायदा देखने को मिलेगा।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)