किस समय सेब खाना है फायदेमंद, भूल से भी एक दिन में ना खाएं इससे ज्यादा सेब

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। सर्दी आ चुका है। इस दौरान आपको मार्केट में कई तरह के फल और सब्जियां नजर आएंगे। सर्दी में संतरे, सेब, गाजर, मटर जैसे फल और सब्जियां काफी आते हैं। इनमें से आज हम बात करेंगे सेब की। कहा जाता है कि हर दिन एक सेब खाने से इंसान बीमार नहीं पड़ता और डॉक्टर से दूर रहता है। लेकिन जब सर्दी में सेब सस्ते हो जाते हैं तो घर में काफी सेब आ जाते हैं। ऐसे में लोग नाश्ते में या पूरे दिन में कई बार सेब खा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक दिन में आखिर इंसान को कितने सेब खाने चाहिए? आज हम आपको सेब के फायदों को बढ़ाने का तरीका बताएंगे। साथ ही लोग सेब को कभी भी खा लेते हैं। ऐसे में आखिर इसके खाने का सही समय क्या है, ये भी आपको इस खबर में पता चल जाएगा।

इंसान को एक दिन में सिर्फ एक सेब ही खाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक सेब खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अगर आप रोज एक सेब खाएंगे तो आपका दिमाग एक्टिव रहेगा।
एक सेब खाने से आपके दिमाग पर तनाव हावी नहीं होता। सेब के अंदर मौजूद पोषक तत्व हमारे दिमाग में प्लेजर हार्मोन्स का स्तर बैलेंस रखते हैं। साथ ही इसके सेवन से याददाश्त मजबूत रहती है।