श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। इसरो ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से SSLV-D1 को सफलतापूर्वक लांचक कर दिया। यह सैटेलाइट अपने साथ एक पृथ्वी पर नजर रखने वाले एक उपग्रह (EOS-02) और छात्रों द्वारा बनाया गया उपग्रह -आज़ादीसैट ले गया है। इसी की मदद से अंतरिक्ष में तिरंगा फहराया जाएगा। 750 छात्रों ने मिलकर इसे तैयार किया है।
#WATCH ISRO launches SSLV-D1 carrying an Earth Observation Satellite & a student-made satellite-AzaadiSAT from Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota
(Source: ISRO) pic.twitter.com/A0Yg7LuJvs
— ANI (@ANI) August 7, 2022
जानकारी के मुताबिक, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार 7 अगस्त, 2022 को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और एक छात्र उपग्रह को लेकर भारत का पहला लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसरो ने 500 किलोग्राम तक वजन वाले उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करने के लिए यह मिशन शुरू किया था। SSLV का उद्देश्य उपग्रहों EOS-02 और AzaadiSAT को पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करना है। रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) के पहले लॉन्च पैड से सुबह 9.18 बजे उड़ान भरी।