आईए जानें वित्तमंत्री का बजट किसके लिए क्या लाया

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को संसद में केन्द्रीय बजट 2021-22 पेश किया, जो इस नए दशक का पहला बजट है और अप्रत्याशित कोविड संकट के मद्देनजर एक डिजिटल बजट भी है। आत्मनिर्भर भारत का विजन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यह दरअसल 130 करोड़ भारतीयों की एक स्पष्ट अभिव्यक्ति है, जिन्हें अपनी क्षमता और कौशल पर पूर्ण भरोसा है। उन्होंने कहा कि बजट प्रस्तावों से राष्ट्र पहले, किसानों की आय दोगुनी करने, मजबूत अवसंरचना, स्वस्थ भारत, सुशासन, युवाओं के लिए अवसर, सभी के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, इत्यादि का संकल्प और मजबूत होगा। इसके अलावा त्वरित कार्यान्वयन के पथ पर बजट 2015-16 के वे 13 वादे भी हैं, जिन्हें देश की आजादी के 75वें वर्ष यानी 2022 के अमृत महोत्सव के दौरान पूरे किये जाने हैं। ये सभी वादे भी आत्मनिर्भरता के इस विजन के अनुरूप हैं।

टैक्स में मिली राहत

आमदनी                   अब           पहले
5 लाख तक              0 प्रश         0 प्रश
5-7.5 लाख             10 प्रश        10 प्रश
7.5-10लाख           15 प्रश        15 प्रश
10-12.5 लाख         20 प्रश       20 प्रश
12.5-15 लाख          25 प्रश       25 प्रश
15 लाख से ज्यादा    30 प्रश       30 प्रश

ये हुआ महंगा

प्लेटिनम, कॉटन, सिल्क,प्लास्टिक,लेदर, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स,आटो पार्ट्स, सोलर प्रॉडक्ट्स
मोबाइल,चार्जर,इम्पोर्टेड कपड़े,रत्न (जवाहरात), एलईडी बल्ब, फ्रिज/एसी,शराब

ये हुआ सस्ता

नायलॉन के कपड़े,लोहा, स्टील,कॉपर आइटम्स, सोना,चांदी

यदि आप महिला हैं तो आपके लिए ये

  • महिलाओं को सभी शिफ्ट में काम करने की इजाजत मिलेगी, नाइट शिफ्ट के लिए सुरक्षा भी दी जाएगी।
  • यदि आप सीनियर सिटीजन हैं तो आपके लिए ये

    —75 साल से ज्यादा की उम्र के पेंशन पाने वाले सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरना होगा।

  • यदि आप मकान खरीदने का सपना देखते हैं तो आपके लिए ये

    —किफायती घर खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। होम लोन में 1.5 लाख रुपए तक के ब्याज में कटौती की घोषणा की गई थी। अब ये एक्स्ट्रा छूट एक साल बढ़ाकर 31 मार्च 2022 तक कर दी गई है।

  • यदि आप बेरोजगार हैं तो आपके लिए ये

    — सीधे तौर पर रोजगार के लिए बजट में कोई ऐलान नहीं किया गया है।

  • यदि आप किसान है तो आपके लिए ये

    -किसानों को पर्याप्त लोन मिल सके, इसके लिए सरकार ने 2022 तक कृषि लोन के लक्ष्य को बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपए किया। इससे जरिए पशुपालन, डेयरी और मछ्ली पालन करने वाले किसानों को ज्यादा लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

  • यदि आप उद्योगपति हैं तो आपके लिए ये

    —एमएसएमई सेक्टर को 15,700 करोड़ रु. दिए जाएंगे। टेक्स्टाइल इंडस्ट्री में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मेगा टेक्स्टाइल पार्क स्कीम लाई जाएगी। इसमें वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। 3 साल में इस तरह के 7 टेक्स्टाइल पार्क बनाए जाएंगे।

  • यदि आप ग्रामीण इलाके में रहते है तो

    — गरीबी उन्मूलन के लिए 50 लाख परिवारों को 58 लाख स्वसहायता समूहों के साथ जोड़ा गया है और इसका आगे भी विस्तार किया जाएगा।
    यदि आप स्टूडेंट तो आपके लिए ये
    — एनजीओ, राज्य सरकारों और प्राइवेट सेक्टर की मदद से 100 नए सैनिक स्कूलों की शुरुआत होगी। लद्दाख में उच्च शिक्षा के लिए लेह में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनेगी।

  • यदि टैक्स चुकाते हैं तो आपके लिए ये

    — टैक्स में आपको न तो राहत मिली है और न ही कोई अतिरिक्त भार पड़ेगा।