बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों शादी कार्ड बांटने निकले थे। इसी दौरान हादसा हो गया। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामानुजगंज-वाड्रफनगर मुख्यमार्ग की है।जानकारी के मुताबिक, जनकपुर निवासी रामाशंकर पोया (45) की बेटी की शादी होने वाली थी। रमाशंकर पोया शुक्रवार को अपने भतीजे लखपति पोया (40) के साथ बाइक में शादी कार्ड बांटने के लिए निकले थे। उनकी बाइक विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के महावीरगंज के पास पहुंची, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों की मौके पर मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार लखपति पोया और रामाशंकर पोया दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे लखपति पोया ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर भाग निकला। घटना की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रामानुजगंज भेजामातम में बदली शादी की खुशियां

हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा गया। शनिवार को गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। विजयनगर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि, मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गयाहै। ट्रक की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version