**

शासन के फरमान,,,24 घंटे में हड़ताल छोड़ काम पर पंचायत सचिव वापस लौटे अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही इस आदेश के कॉपी को जलाकर आंदोलन को और मजबूत करने सचिव संघ किया ऐलान
सचिव संघ के हड़ताल को जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम एवं लोकेश्वरी नेताम का मिला समर्थन
पूरन मेश्राम/मैनपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के बैनर तले मैनपुर ब्लॉक ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शासकीयकरण पंचायत सचिव का मुख्य मांग है। पंचायत सचिव 18 मार्च से जनपद मुख्यालय मैनपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।
वर्ष 2023-24 में हुये विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के रूप में घोषणा पत्र जारी किया था।घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करना शामिल था।पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने के बाद छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के द्वारा एक आदेश जिला पंचायत सीइओ को जारी किया गया है जिसमें पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर हड़ताल खत्म कर पंचायत के काम काज करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया आदेश जारी होने के बाद आज पंचायत सचिव संघ में आक्रोश का वातावरण देखा जा रहा है। आदेश की कॉपी को जला कर सचिव संघ ने विरोध प्रदर्शन किया है। वही भाजपा सरकार के वादा खिलाफी जिनके कारण पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन धरना पर है इनके मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम एवं लोकेश्वरी नेताम ने पहुंँचकर समर्थन दिया गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल में ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ प्रेमलाल ध्रुव, त्रिवेंद्र नागेश,दसरू जगत,अनिला नेताम, भोलाराम चक्रधारी, रामेश्वर ध्रुव, पालिस राम नेताम, संजय राजपूत, तुकाराम नायक, घनश्याम नागेश, संजय राजपूत, योगेंद्र यादव,सालिक राम पटेल, ओम प्रकाश कोमर्रा, कुलदीप मरकाम, निर्मल देशमुख, भूपेंद्र नेताम, मनोज साहू, डिगेश्वर यादव, लक्ष्मी नाथ ध्रुव, संजय नंदलाल, सत्य रंजन हंसराज, विनोद बिहारी, चंपेश्वर दास वैष्णव, अशोक महंती,संतोष गुप्ता,परमेश्वर सेठी, अब्दुल सलाम खान, कैलाश यादव, डोमेश्वरी महिलाँगे,उपेंद्र नेताम, भुनेश्वर यादव, कैलाश ठाकुर, सहित जनपद पंचायत के सभी सचिव मौजूद रहे।