केन्द्रीय जेल बिलासपुर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाला बन्दी त्रिलोचन सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chhattisgarh Crimes

बिलासपुर। केन्द्रीय जेल बिलासपुर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने वाले बन्दी को सिविल लाईन पुलिस रिमाण्ड पर लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। केन्द्रीय जेल से चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड होने के बाद जांच में जुटी सिविल लाईन पुलिस ने केन्द्रीय जेल के सज़ायाफ़्ता बन्दी त्रिलोचन देवांगन तक पहुची बन्दी त्रिलोचन सजा काटने के दौरान केंद्रीय जेल में कम्प्यूटर ऑपरेट कर रहा है रहा है।

बहरहाल थाना सिविल लाइन के अप00 207/21 धारा धारा-67(ए).67(बी) आई0टी0एक्ट में दिनांक 10/02/2021 को आरोपी दण्डित बंदी त्रिलोचन के द्वारा केन्द्रिय जैल बिलासपुर में अपने सजायाप्ता दौरान कम्यूटर संचालित करने व कार्य के दौरान ही केन्द्रिय जेल बिलासपुर के आईपी. नं 117.212.234.199 को दिनांक 12/07/2020 से समय 07:26:20 बजे उपयोग कर लैण्ड लाईन नम्बर 07752-2244000 से चाईल्ड पोन विडियों अपलोड किया गया था। बंदी त्रिलोचन देवांगन के द्वारा केन्द्रिय जेल बिलासपुर में अपने सजायाप्ता के दौरान कम्प्यूटर संचालित कर घटना कारित करना पाये जाने से थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण पर उक्त आरोपी त्रिलोचन देवांगन पिता दुलीचन्द देवांगन 36 वर्ष पता नीमचौक देवांगनपारा चाम्पा जिला जांजगीर हाल मुकाम केन्द्रिय जेल बिलासपुर तो मामले से संबंधित इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया है। आरोपी को गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में टीआई शनिप रात्रे, उप निरी0 मनोज पटेल, आर.484 हनजीत दिनकरआर. 1394हरीश यादव, आर.208 महेन्द्र सोनकर, आर.1308 जालेश्वर सिंह, आर 1418 चन्द्रहास श्रीवास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Exit mobile version