
रायपुर। नगर निगम पेंशन धारकों को बड़ी सौगात देने जा रहा है जिसमें अब योजना का लाभ ले रहे लोगों को किसी भी बैंक एवं नगर निगम आने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब नगर निगम अपने पेंशन धारकों को योजना के तहत मुफ्त में एटीएम कार्ड वितरण करने जा रहा है.
जिससे नगर निगम से पेंशन लेने वाले लोगों को अब बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जिससे आम लोगों को इस योजना से काफी फायदा मिलने जा रहा है. अब हम लोगों को टेंशन निकालने के लिए ना तो बैंक के चक्कर काटने होंगे और ना ही नगर निगम के चक्कर काटने होंगे. इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि नगर निगम के पेंशन धारकों को अपने पैसे निकालने के लिए दूर-दूर से बैंकों के चक्कर लगाना पड़ता था जिससे आने-जाने में उनके पैसे खर्च हो जाते थे. इसीलिए आम लोगों की पूंजी को किस तरह बचाया जाए उस को ध्यान में रखते हुए नगर निगम योजना के तहत मुफ्त में सभी पेंशन धारकों को मुफ्त में एटीएम कार्ड वितरण करने जा रहा है. जिससे अब लोग कभी भी कहीं भी नगर निगम द्वारा मिलने वाली पेंशन को आसानी से निकल चुकी है अब पेंशन के पैसे निकालने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.