भाजपा द्वारा मैनपुर मे होली मिलन समारोह का आयोजन जमकर उड़ाये अबीर गुलाल


पूरन मेश्राम/मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर में शुक्रवार को भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा होली रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष योेगेश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। वहीं कई भाजपा नेताओं ने विभिन्न फाग गीतों और व्यंग के जरिए समा बाँधते हुए जमकर गुलाल अबीर उड़ाये गये। भाजपा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है इस दिन सारे गीले शिकवे दूर कर प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा होली का पर्व सांस्कृतिक एकता और समाज में समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है जो सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना का संचार कर सुख-समृद्धि लेकर आता है। होली मिलन समारोह मे भाजपा के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं जमकर होली फाग गीतों में थिरके। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामस्वरूप साहू, कन्हैया लाल साहू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामदास वैष्णव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, मोहित द्विवेदी, किशोर यदु, तीजु राम सिन्हा, मोहन कुशवाहा, कोमल सोनवानी, यमराज ओंटी, राम जी साहू, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री पुलस्त शर्मा, बॉबी सचदेव, युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत साहू, डाकेश्वर नेगी, बिसेसर सिक्का, हेमलाल यादव, निमेश सिन्हा, अविश कुमार राजपूत, नरेश सोनवानी, सुरेश यादव, अनूप कश्यप, लक्षमण ध्रुव, श्रवण नेताम, रोहित ध्रुव, जनक यादव, लखन गिरी गोस्वामी, पुरुषोत्तम कुमार, अजय बघेल, सुकराम निर्मलकर, चैनू राम नागेश, हेमलाल यादव, मानसिंह निर्मलकर, सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version