भाजपा के दो नेता पत्नी समेत पार्टी से छह साल के लिए हुए निष्कासित

Chhattisgarh Crimesकोरबा में जनपद पंचायत चुनाव के लिए हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपनी पत्नियों को बागी होकर चुनाव लड़वाने वाले भाजपा नेताओं और उनकी पत्नियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

बताया गया है कि भाजपा नेता कृष्णा राजपूत ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी अपनी पत्नी को कोरबा जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ाया था। इसी तरह अरविंद भगत ने जनपद अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी होने के बाद भी अपनी पत्नी को अध्यक्ष का चुनाव लड़वाया था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कृष्णा राजपूत उसकी पत्नी चंद्रकाता राजपूत और अरविंद भगत तथा उसकी पत्नी मोनिका भगत को छह साल के ​लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।

Exit mobile version