शुक्रवार को प्रदेश संगठन ने धीरज मौर्य को केल्हारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसके तुरंत बाद रेणुका सिंह ने फेसबुक पर रवि गुप्ता की नियुक्ति की घोषणा कर दी।
मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह ने स्पष्ट किया है कि उन्हें विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।अध्यक्ष की नियुक्ति टाल दी गई थी
यह कार्रवाई तब की गई जब रेणुका सिंह के करीबी रवि गुप्ता को केल्हारी मंडल का भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने की उनकी योजना विफल हो गई।
मंडल अध्यक्ष पद के लिए रवि गुप्ता और भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज मौर्य के नाम सामने आए थे। सहमति नहीं बन पाने के कारण मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के एकमात्र मंडल में अध्यक्ष की नियुक्ति टाल दी गई थी।