
ईशू की बहन ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। आसपास के लोगों ने जाकर देखा कि, उसकी नब्ज चल रही है। उन्होंने तुरंत उसे गमछे के फंदे से नीचे उतारा और बीएम शाह हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए देर रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया। यहां उसका पीएम किया जा रहा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मारपीट के कई मामले है दर्ज
ईशू ने नाबालिग रहते हुए कई मारपीट किए थे। वैशाली नगर थाने में उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक कुछ समय से वो ट्रक में हेल्परी करने जा रहा था। नशे का आदी था। पुलिस का कहना है कि, नशे की हालत में ही उसने ऐसा किया होगा। फिलहाल, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है