
राजपूत समाज के लोगों का कहना था कि राणा सांगा राजपूत समाज ही नहीं पूरे भारत की शान हैं। वो भारतीय इतिहास के महान योद्धाओं में से एक थे। उनके खिलाफ इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी कभी भी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर सर्व क्षत्रिय राजपूत समाज की तरफ से बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे।देश और धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी
अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत समाज के राष्ट्रीय महामंत्री दया सिंह ने कहा कि राणा सांगा एक महान योद्धा थे, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस बयान से न केवल राजपूत समुदाय, बल्कि सभी हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। राज्यसभा के सभापति से मांग है कि वे रामजीलाल सुमन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। उन्हें संसद से निष्कासित किया जाए।