
सीसी फुटेज, मोबाइल की लोकेशन से पकड़ाए
साजेन्द बघेल के कहने पर बीते 15 मार्च की शाम को लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह बम्हनी पहुंचे थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था। जिसके कारण उस दिन उनका प्लान फेल हो गया। इसके बाद फिर सभी 19 मार्च को एक साथ मिले व अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी लेकर आए। यहां उन्होंने उसकी पत्नी तुलेश्वरी को बताया कि वे इन्कम टैकस अधिकारी हैं। अजय उनके कब्जे में है।
इसके बाद उन्होंने अजय की दुकान की तिजोरी में रखे हुए 4 लाख 38 हजार रूपए लूट लिए। घटना की जानकारी तुलेश्वरी मानिकपुरी ने कोंडागांव पुलिस को दी। पुलिस सीसी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची। यहां उनसे नगद रुपए, एक नग इनोवा कार, एक्सूवी कार, 9 मोबाइल व अन्य सामान जब्त किया।
कोंडागांव एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल ने कहा शिकायत के बाद थाना कोण्डागांव और साइबर सेल टीम गठित की गई। कार की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने रायपुर से लेखराम सिन्हा को गिरफ्तार किया। इनके अलावा आरोपी सुरेन्द्र कुमार कुर्रे, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा, साजेन्द्र बघेल को गिरफ्त में लिया गया है।