भिलाई नगर निगम के पार्षद पद से निष्कासित इंजी. सलमान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद निगम सरकार ने उन्हें फिर से पार्षद बना दिया

Chhattisgarh Crimesभिलाई नगर निगम के पार्षद पद से निष्कासित इंजी. सलमान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद निगम सरकार ने उन्हें फिर से पार्षद बना दिया है। इसके साथ ही मेयर नीरज पाल ने फिर से उन्हें एमआईसी में जगह देते हुए संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण का विभाग सौंपा है।

भिलाई नगर निगम के मेयर नीरज पाल ने बताया कि निगम की मेयर इन काउंसिल में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए। इंजीनियर सलमान का पार्षद पद का निर्वाचन संभागायुक्त ने रद्द कर दिया था। इसके बाद मीरा बंजारे को महिला बाल विकास विभाग देते हुए 13 एमआईसी मेंबर बनाए गए थे।कुछ दिन पहले कुछ पार्षदों ने बगावत का रुख अपना लिया। इसमें मीरा बंजारे का भी नाम शामिल है। मीरा बंजारे ने आवेश में आकर अपने एमआईसी मेंबर के पद से ही इस्तीफा दे दिया था। काफी मनाने और बुलाने के बाद भी जब वो नहीं मानी तो मेयर ने उनकी जगह नया एमआईसी मेंबर बनाने का फैसला लिया।

इस दौरान हाईकोर्ट बिलासपुर ने इंजी. सलमान को राहत देते हुए उनके वार्ड 35 शारदा पारा वार्ड के पार्षद पद के निर्वाचन को यथावत रखने का आदेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इंजी. सलमान फिर से पार्षद हो गए। इसलिए मेयर नीरज पाल ने उन्हें एमआईसी में जगह देते हुए संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण का विभाग सौंपा है।एमआईसी मेंबर रीता गेरा का बदला विभाग

मेयर नीरज पाल ने 18 मार्च को जो आदेश जारी किया है उसके तहत वार्ड 39 चंद्रशेखर आजाद नगर खुर्सीपार की पार्षद रीता सिंह गेरा विभाग बदला गया है। उन्हें संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण का विभाग की जिम्मेदारी देते हुए एमआईसी में जगह दी गई थी, लेकिन नए आदेश के बाद 18 मार्च से वो महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी देखेंगी।बजट बैठक से एक दिन पहले लिया गया निर्णय

भिलाई नगर निगम में आज 19 मार्च को बजट बैठक है। इसके बाद सामान्य सभा की बैठक बुलाई जाएगी। नियम के मुताबिक निगम में 13 एमआईसी मेंबर होने चाहिए, लेकिन भिलाई में 12 एमआईसी मेंबर ही हो रहे थे। इसलिए मेयर नीरज पाल ने आदेश जारी करते हुए इंजी. सलमान को एमआईसी में जगह दी और 13 एमआईसी मेंबर बनाए हैं।

Exit mobile version