रायपुर में पुराने विवाद में युवक ने चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पुराने विवाद में युवक ने चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों की मदद से अजय ने परिजनों को सूचना दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना आजाद चौक थाना इलाके की है।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चाकूबाजी में घायल पीड़ित का नाम अजय साहू और आरोपी का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है।

दरअसल, आजाद चौक निवासी अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाडी शिवनगर से गुजर रहा था। इस दौरान उसको राहुल यादव दिखा। राहुल यादव और अजय के बीच पुराना विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद के दौरान राहुल ने चाकू निकालकर अजय को मार दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद अजय ने परिजनों और पुलिस में शिकायत दी। अजय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि आजाद चौक निरीक्षक ने की है।

Exit mobile version