पीएम रोड के बीचो-बीच बड़ा गड्ढा, आवागमन में होने लगी है भंयकर परेशानी

मरम्मत को लेकर विभाग नहीं है गंभीर

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। प्रधानमंत्री सड़क के बीचो-बीच गढ्ढा को अगर समय रहते विभाग के द्वारा मरम्मत नहीं कराया जाता है तो आने वाला बरसात में आवागवन पूरी तरह से बाधित होने की संभावना है।

ज्ञात हो कि विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत कोचेंगा के समीप खेत खार के नाला पर बने पुलिया के जर्जर और बीचो-बीच बड़ा गड्ढा को विभाग के द्वारा मरम्मत नहीं कराया गया है जिसके कारण इस सड़क मार्ग से आवाजाही करने वाले सैकड़ो ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ग्राम पंचायत कोचेंगा के सरपंच श्रीमति कृष्णा बाई मरकाम ने बताया कि 17वर्ष पहले वन विभाग के द्वारा पुलिया निर्माण किया गया था प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण हुआ लेकिन इस पुलिया का मरम्मत नहीं किया गया जिसके कारण पुलिया जर्जर के साथ ही बीचों बीच गढ्ढा हो जाने से बरसात के दिनों में आवागमन बाधित होने की संभावना है। मरम्मत के नाम पर विभाग के द्वारा मुरूम डाल कर इति श्री कर लिया गया है। बारिश के पहले पुलिया के निर्माण कराने की मांग क्षेत्र वासियों ने कलेक्टर गरियाबंद से किया है।

Exit mobile version