बिलासपुर में पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किय है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि झारखंड के मेडिकल व्यवसायी ने दिया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस इस कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।सरकंडा टीआई निलेश पांडेय बताया कि रविवार को सूचना मिली उर्जा पार्क के पास दो लोग नशीली कफ सिरप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर मुनी बाबा गली सरकंडा निवासी अथर्व सौम्य सिंह (23) और एक नाबालिग को पकड़ लिया। उनके पास बैग में 55 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप मिला। इसे जब्त कर दोनों को थाने लाया गया।

 

झारखंड के देवघर से लाए थे सिरप

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झारखंड स्थित देवघर के आश्रम ने मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें प्रतिबंधित सिरप सरकंडा निवासी तनु मेश्राम उर्फ भांचा को देने के लिए दिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अथर्व को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

सिरप पकड़े जाने की खबर मिलते ही भागा तस्कर

इधर सिरप की जब्त और सहयोगियों के गिरफ्तार होने की जानकारी मिलते ही आरोपी तनु मेश्राम भाग निकला। पुलिस ने उसके ठिकानों में दबिश दी। लेकिन, वो नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।16 किलो गांजा के साथ पकड़ाई महिला

तिफरा के यादव नगर में रहने वाली महिला को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली तिफरा के यादव नगर में एक महिला पानी टंकी के पास गांजा बेचने के लिए गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया। उसके पास एक बोरी में 16 किलो गांजा मिला। इसे जब्त कर महिला को थाने लाया गया। महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है

Exit mobile version