भाजपा ने नितिन नबीन को बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों के प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के वर्तमान सह प्रभारी नितिन नबीन को पदोन्नति मिली है। अब उन्हें पूर्ण रूप से प्रदेश प्रभारी बना दिया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक और प्रदेश की पूर्व मंत्री रहीं लता उसेंडी को ओड़िशा का सह प्रभारी बनाया गया है।

Exit mobile version