भाजपा प्रत्याशी ने आज अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया कल रैली के साथ दाखिल करेंगी नामांकन

Chhattisgarh Crimes

राधेकृष्ण दुबे/महासमुंद

आज भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने अपना नामांकन पत्र कलेक्टर महासमुंद के समक्ष प्रस्तुत किया।  नामांकन प्रस्तुति के दौरान श्रीमती चौधरी के साथ महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं चंद्रहास चंद्राकर और येतराम साहू प्रस्तावक के रूप में प्रस्तुत हुए श्री चौधरी के साथ उनके वकील प्रलय थिटे भी उपस्थित हुए।

आज श्रीमती चौधरी ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया साथ ही कल वह रैली और बाजे गाजे के साथ कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए विशाल जन समूह को संबोधित कर कलेक्टर कार्यालय महासमुंद में अपना नामांकन मूल रूप से प्रस्तुत करेंगी उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपमुख्यमंत्री द्वारा विजय शर्मा एवं अरुण साव के साथ मंत्रिमंडल के कुछ मंत्री भी उपस्थित होंगे, जिसमें प्रमुख रूप से टैंकराम वर्मा प्रभारी मंत्री उपस्थित होंगे। उपरोक्त कार्यक्रम की तैयारी पार्टी में जोर-शोर से की है ताकि किसी भी प्रकार की अवस्था ना हो सभा स्थल के रूप में आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय महासमुंद के मैदान को आरक्षित किया गया है वहां से रैली के रूप में श्रीमती चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित विधायक एवं सभी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय महासमुंद के लिए रवाना होंगे और अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Exit mobile version