कांग्रेस के महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्री ताम्रध्वज साहू ने भरा अपना नामांकन

Chhattisgarh Crimes

राधेकृष्ण दुबे/ महासमुंद

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आज मंगलवार अपना नामांकन पत्र जमा किया नामांकन करते समय श्री साहू के साथ विधायकगण जनक ध्रुव,द्वारकाधीस यादव और चतुरीनंद शामिल हुए इससे पहले कांग्रेस भवन में लोकसभा क्षेत्र से आए हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओ ने कहा तानाशाही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस को एक एक सीट जीतना आवश्यक है।

इसलिए सभी लोगो को एकसाथ मिलकर तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकना है। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान जिस तरह केंद्रीय स्तर पर इंडी गठबंधन तैयार हुआ है महासमुंद की सभाओं में गठबंधन के अन्य घटक दलों की उपस्थिति बिल्कुल नहीं रही जैसा कि देखा गया है कि कांग्रेस के सहयोगी दलों के रूप में प्रमुख रूप से महासमुंद में आम आदमी पार्टी की टीम जिला स्तर पर बनी हुई है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कोई भी सदस्य नामांकन रैली में दिखाई नहीं दिए, जबकि दिल्ली में हुई आम आदमी पार्टी की रैली में कांग्रेस पार्टी ने अपनी संपूर्ण सहयोगिता प्रस्तुत की थी। रैली में केशव नायक राम चंद्राकर रश्मि चंद्राकर देवेंद्र बहादुर सिंह विनोद सेवन लाल चंद्राकार खिलावन बघेल सोमेश दवे नरेंद्र दुबे मनोजकांत साहू निखिलकांत साहू विजय विजय साव साधना सिंह गॉड नानू भाई गुरमीत सिंह चावला ऐश्वर्या तिवारी अनिता रावते लता चंद्राकर ढेलू निषाद सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

झलकियां

जिस तरह कांग्रेस में एकजुटता का संदेश दिया जा रहा है लेकिन रैली की भीड़ को देखकर नहीं लग रहा था कि पूरी पार्टी एकजुट है

रैली समाप्त होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय से वापस कांग्रेस भवन की ओर जाने के लिए आम राहगीरों से लिफ्ट लेते नजर आए
पूरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा संख्या सरायपाली एवं खल्लारी क्षेत्र से आए हुए कार्यकर्ताओं की दिखाई

Exit mobile version