भाजपा ने शुरू किया “सेवा ही संगठन” अभियान, 500 घरों में किया राशन वितरण

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर “सेवा ही संगठन” अभियान अन्तर्गत पं रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 35 राजातालाब में वार्ड के 500 घरों में हरी सब्ज़ी, राशन, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही वार्ड को सेनेटाईज करने का शुभारम्भ हुआ । कोरोना से बचने वैक्सीन लगाने व अन्य जानकारी हेतु रथ को भाजपा का झंडा दिखा कर रवाना किया गया जो लगातार वार्ड सहित आसपास क्षेत्र में घूम कर जनजागरण करेगा।

ईस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी जी , भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन जी , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सुनील चौधरी , पूर्व पार्षद श्रीमती लता सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुंजन प्रजापति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री भगवान यादव, शशांक रजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन पटेल, महामंत्री मधुसूदन शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप धनकर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष विशेष बघेल, मंत्री राजा रजक, सोनिया साहू, कार्यालय मंडल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मिलेश नायक, रामेश्वर साहू, मधुकर राव धावरे, पंकज डागा, भरत बया, कमल रजक, गौतम नायक, मुकेश तांडी, प्रकाश चौधरी, दुर्गा नायक, पूनम चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

Exit mobile version