बेमेतरा शहर के मीना बाजार के पास से चोरी हुई करीब 50 हजार रुपए कीमत की बाइक को सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया

Chhattisgarh Crimesबेमेतरा शहर के मीना बाजार के पास से चोरी हुई करीब 50 हजार रुपए कीमत की बाइक को सिटी कोतवाली पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

भोईनाभाठा निवासी अजय कुमार गायकवाड़ 21 सितंबर की रात पत्नी और बच्चों के साथ मीना बाजार घूमने आए थे। उन्होंने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (CG 25 C 3797) मीना बाजार के पास खड़ी की थी। बाइक का हैंडल लॉक नहीं था।

रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद अजय ने सिटी कोतवाली बेमेतरा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की

ग्राहक तलाशने की सूचना पर पकड़ा

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कोबिया तिराहा के पास चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध जोगीराम साहू (32) को हिरासत में लिया। वह खिलोरा, थाना नवागढ़ का रहने वाला है।

झाड़ियों से बरामद की चोरी की बाइक

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में जोगीराम ने बाइक चोरी करना कबूल किया। उसकी निशानदेही पर कोबिया चौक के पास मैदान की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई बाइक बरामद की गई।

पुलिस ने बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Exit mobile version