भाजपा के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Chhattisgarh Crimes

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में शुक्रवार की रात माओवादियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना नारायणपुर के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।

करीब 4 से 5 की संख्या में नक्सली उनके छोटे डोंगर स्थित घर पहुंचे थे। जहां सोफे पर बैठ टीवी देख रहे सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादी जंगल की तरफ भाग निकले। इधर सागर साहू के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5 दिन पहले मंडल अध्यक्ष की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम की माओवादियों ने हत्या कर दी थी। नीलकंठ अपनी साली की शादी की तैयारी करने गांव गए हुए थे। वहां अचानक पहुंचे माओवादियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से वार कर बीजेपी नेता की जान ले ली थी।

Exit mobile version