बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के बूथो में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का दीवार लेखन अभियान शुरू

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के मार्ग निर्देशन मे छत्तीसगढ़ भाजपा के दिशा निर्देश पर भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वनांचल बूथो में भी लोकसभा चुनाव के तैयारी को लेकर दीवार लेखन अभियान का शुरुआत हो गया है।

जिसमें फिर एक बार,  मोदी सरकार,अबकी बार 405 पार नारो के साथ भाजपा मंडल मैनपुर के वरिष्ठ पदाधिकारी के नेतृत्व में दीवार लेखन कार्य लगातार जारी है। भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आज भाजपा के कर्मठ सिपाही तीसरी बार मोदी सरकार के नारे को साकार करने के लिए कृत संकल्पित हैं। मोदी गारंटी के चलते छत्तीसगढ़ खुशहाल प्रदेश में सिरमौर होगा। आज 22 फरवरी को भाजपा मंडल के शोभा, कुशियारबरछा, हरदीभाटा,बरगांव, बोईरगाँव कोकड़ी,अड़गडी बूथ में दीवार लेखन करते हुए तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्पों को अंकित किया।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार नेताम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दैनिक राम मंडावी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री संजय देववंशी, कैलाश निर्मलकर सहित भाजपा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version