रूस से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की धमकी : सुरक्षा कारणों से उज्बेकिस्तान डाइवर्ट, 238 पैसेंजर और सात क्रू मेंबर सवार

 

Chhattisgarh Crimes

गोवा। बम की धमकी के बाद रूस से गोवा आ रही चार्टर्ड फ्लाइट को शनिवार सुबह उज्बेकिस्तान डाइवर्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, अजूर एयर की फ्लाइट ने रूस के पर्म इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गोवा के लिए उड़ान भरी थी।

प्लेन में 238 पैसेंजर और सात क्रू मेंबर सवार हैं। यात्रियों में दो नवजात होने की जानकारी भी मिली है। 12 दिन पहले भी अजूर एयर की मॉस्को-गोवा फ्लाइट में बम होने की जानकारी मिली थी। तलाशी के बाद इसमें कुछ नहीं मिला था।

मेल में लिखा था प्लेन में बम है

सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह फ्लाइट डाबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर पहुंचने वाली थी। हालांकि इसे भारत के एयरस्पेस में घुसने से पहले ही डायवर्ट कर दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर डाबोलिम एयरपोर्ट के डायरेक्टर के पास मेल भेजा गया था। इसमें लिखा था कि प्लेन में एक बम प्लांट किया हुआ है।

9 जनवरी को रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट मॉस्को से गोवा आ रही थी। सोमवार रात बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद इसे जामनगर डाइवर्ट किया गया था। NSG की टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट, यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान की तलाशी ली, लेकिन तलाशी में न तो बम मिला और न ही कुछ संदिग्ध मिला। इस दौरान 244 यात्रियों और क्रू मेंबर को फ्लाइट से उतारा गया।

मॉस्को से गोवा आ रही रूसी एयरलाइन AZUR की फ्लाइट में सोमवार रात बम होने की सूचना मिली थी। देर रात पहुंची NSG की टीम ने 10 घंटे तक फ्लाइट, यात्रियों और क्रू मेंबर्स के सामान की तलाशी ली, लेकिन तलाशी में न तो बम मिला और न ही कुछ संदिग्ध मिला। बम की खबर झूठी निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट मंगलवार दोपहर को गोवा के पणजी पहुंची।​​​​​​​

Exit mobile version