मामूली विवाद में बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimes

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बीजाडीह निवासी अनुज मिंज की हत्या के आरोप में पुलिस ने डीपाडीह कला निवासी उमेश राम उर्फ गोंदा 20 वर्ष तथा पुष्पराज उर्फ छोटु पैकरा 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली विवाद पर दोनों आरोपितों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी थी मृतक के दोस्तों ने दोनों की तस्वीर मोबाइल से खींच ली थी। इसी आधार पर पुलिस को जांच में मदद मिली और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार बीजाडीह निवासी मृतक अनुज मिंज ,दोस्त सतीश प्रजापति, रतन प्रजापति और अक्षय रजवार के साथ बीते 19 मार्च को रतन के नानी घर जम्होर गये थे। खाना खाकर आराम करने के बाद दोपहर करीब घर बीजाडीह आने के लिये निकले थे। दुर्गापुर चौक पास क गुटखा खाने के लिये रुके थे।उसी समय डीपाडीह की ओर से आरोपित उमेश कोरवा एवं पुष्पराज मौके पर पहुंचे तथा युवकों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया आरोपितों ने डंडे से अनुज मिंज के सिर पर प्रहार कर दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया था।

घटना कारित करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे इधर घायल को पहले शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था ।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रिफर कर दिया था। घटना के दौरान मृतक की मोबाइल से उसके दोस्तों ने मारपीट करने वाले दोनों युवकों की फोटो भी खींच ली थी।

रायपुर के डीकेएस अस्पताल में 21 मार्च 2022 को अनुज मिंज की मौत हो गई थी। केस डायरी प्राप्त होने पर शंकरगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की मृतक के दोस्तों के अलावा स्वजन का बयान दर्ज किया गया। जांच में दोनों आरोपियों का नाम सामने आने पर थाने लाकर पूछताछ की गई शुरू में तो दोनों घटना में संलिप्तता से इनकार करने लगे लेकिन जब उन्हें मारपीट के दौरान खींची गई मोबाइल की तस्वीर दिखाई गई।

संपूर्ण परिस्थितियों से अवगत कराया गया तो उन्होंने युवक की पिटाई करने की स्वीकारोक्ति की। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। कार्यवाही में एसडीओपी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी शंकरगढ़ अमित गुप्ता, एएसआई रफैल तिर्की, राजाराम मेशराम,उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक, छत्रपाल सिंह,आरक्षक संतोष सिंह, शैलेन्द्र तिवारी सक्रिय रहे।

Exit mobile version