भोपाल में फुटपाथ पर चढ़ी कार, दो लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Chhattisgarh Crimes

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी घटना शिवाजी चौराहे की है। जानकारी के मुताबिक, चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने फुटपाथ पर चढ़ गई। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार से बीयर की बोलतें बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ड्रिंक एक ड्राइव के चलते यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version