Big Breaking बीजापुर में गड़ा मिला नक्सलियों का 39.77 लाख कैश बरामद

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेपल्ली गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 39 लाख 77 हजार रुपए बरामद किए हैं। कैश 500-500 रुपए के नोटों में थी।

पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर को मुखबिर से जंगल में संदिग्ध सामान छिपाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर DRG, भैरमगढ़ थाना पुलिस और BDS की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

सर्चिंग के दौरान BDS टीम को जमीन के अंदर बोरी में छिपाया गया स्टील का डिब्बा मिला। डिब्बे में टेप से लिपटे पैकेट रखे थे। जांच करने पर इनमें 500-500 रुपए के नोट मिले।

पुलिस के अनुसार, बीजापुर में पहले की कार्रवाइयों में 7 करोड़ 60 लाख 33 हजार 800 रुपए कैश और 8.5 किलो सोना बरामद किया जा चुका है। ताजा बरामदगी के बाद नक्सली डम्प से मिले कैश का आंकड़ा और बढ़ गया है।

Exit mobile version