CBI ने केजरीवाल को तिहाड़ से गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को CBI ने मंगलवार (25 जून) की रात तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। कल CBI उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।

इससे पहले मंगलवार दिन में दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी घोटाले में ED की तरफ से दाखिल केस में केजरीवाल को जमानत देने से इनकार कर दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुनवाई से पहले उन्हें CBI ने गिरफ्तार किया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 20 जून को जमानत दी थी, जिसके खिलाफ ED ने 21 जून को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने तब राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। आज हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा था कि राउज एवेन्यू कोर्ट में दलीलों पर सही ढंग से बहस नहीं हुई थी, इसलिए हम उसके फैसले को रद्द करते हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि लोअर कोर्ट के फैसले को देखकर ऐसा लगता है कि केजरीवाल को जमानत देते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया। अदालत को ED को बहस करने के लिए पर्याप्त अवसर देना चाहिए था।

उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है, ‘हम हाईकोर्ट के फैसले से सहमत नहीं हैं। हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जमानत पर आदेश को इस तरह से नहीं रोका जा सकता, सुप्रीम कोर्ट ने भी कल यही कहा है।’ अब कल (बुधवार को) सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सीएम की जमानत याचिका पर फैसला होगा।

Exit mobile version