CBSE-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी; 87.33% स्टूडेंट पास

Chhattisgarh Crimes

नई दिल्ली। CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने शुक्रवार को रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि इस साल परीक्षा में शामिल होने वाले 87.33% बच्चे पास हुए हैं।

CBSE ने तय किया है कि इस साल रिजल्ट के साथ स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी नहीं देगा। बेवजह के कॉम्पिटिशन से स्टूडेंट्स को बचाने के लिए इस साल मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जा रही है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। 84.67% लड़के और 90.68% के साथ लड़कियां पास हुईं।

लड़कियां, लड़कों के मुकाबले 6.01% आगे रहीं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप उमंग, डिजिलॉकर और बोर्ड की बेवसाइट पर देख सकते हैं।

3883710 स्टूडेंट्स ने दिया था CBSE एग्जाम

देश में CBSE 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं। दोनों एग्जाम में 3883710 परीक्षार्थी बैठे थे। कक्षा 10वीं के 2186940 और 12वीं के 1696770 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

Exit mobile version