छत्तीसगढ़ में ईडी की छापामारी जारी, अबकी बार होटल और शराब कारोबारी के अलावा बीड़ी कारोबारी के ठिकानों पर दी दबिश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापेमारी थमने का नाम नहीं ले रही है. ईडी ने शुक्रवार को होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, शराब कारोबारी मनदीप चावला और बीड़ी कारोबारी दीयालाल मेघजी के ठिकानों पर भी दबिश दी.

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की बहुप्रचारित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के सिलसिले में ईडी ने यह छापेमारी की कार्रवाई की है. ईडी ने होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर, मनदीप चावला के पंडरी और दीयालाल मेघजी के बैजनाथपारा में डीएम प्लाजा और डीएम वाटिका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की.

बताया जाता है कि मनदीप चावला कृषि विभाग में बड़ा सप्लायर है. विभाग में होने वाली खाद बीज समेत कई सप्लाई के ठेके चावला या उससे जुड़े लोगों को दिया जाता है. वहीं दीयालाल मेघजी 7 सगे भाइयों का ग्रुप है, जो खम्हारडीह के नमन डीएम वाटिका में रहते है. ये लोग नवा रायपुर सिंडीकेट बनाकर किसानों की जमीन खरीदे थे.

Exit mobile version