
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची और आरोपी नाबालिग के परिवार एक ही समाज के हैं और उनके बीच जान-पहचान थी। इसी परिचय के कारण आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था। घटना के समय घर में सूनापन देखकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया
घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने सक्ती सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान 14 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में, आरोपी नाबालिग को कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।