छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सक्ती जिला मुख्यालय स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची और आरोपी नाबालिग के परिवार एक ही समाज के हैं और उनके बीच जान-पहचान थी। इसी परिचय के कारण आरोपी का बच्ची के घर आना-जाना था। घटना के समय घर में सूनापन देखकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजनों ने सक्ती सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान 14 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में, आरोपी नाबालिग को कोरबा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

Exit mobile version